नेहरू हॉल आजमगढ़ में गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक एम.एल.सी. खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश यादव के समर्थन में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया

आजमगढ़ ब्यूरो:: आजमगढ़ में गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक एम.एल.सी. खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश यादव के समर्थन में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन स.पा. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के द्वारा बनाए गए चुनाव प्रभारी मुख्य अतिथि माननीय राम प्रसाद चौधरी सांसद बस्ती ने शैक्षिक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है।भा.ज.पा. की सरकार स्कूलों, विश्वविद्यालय, इंटर कॉलेजों को खत्म कर करने पर उतारू है।वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक की स्थिति दैनिय है,लेकिन सरकार संवेदन शून्य हो गई है। नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की सरकार में शिक्षकों की हर मांगे मान ली जाती थी । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार द्वारा सरकार में सरकारी विद्यालयों में वित्तविहीन शिक्षकों की मानदेय व अन्य सुविधाएं देने की योजना को योगी सरकार ने रोक लगा दिया।

योगी सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है। उन्होंने प्रबंधकों, शिक्षकों, पार्टी के पदाधिकारियों से अपील किया कि यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है इस चुनाव में सब लोग मिलकर सपा प्रत्याशी कमलेश यादव को जीतने के लिए प्राण-प्रण से लग जाए और उन्होंने पार्टी संगठन को निर्देश दिया ब्लाक स्तर पर संचालन कमेटी बना दी जाए वे लोग शिक्षकों से मिलकर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील करेंगे। आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह जनपद समाजवादियों का गढ़ है। यहां से पूरे देश प्रदेश में राजनीतिक का संदेश जाता है उन्होंनेप्रभारी सांसद को विश्वास दिलाया कि यहां के सभी विधायक व पार्टी के पदाधिकारी शिक्षकों के बीच जाकर आपके संदेश को बताकर अधिक से अधिक वोट दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि उसकी रक्षा के लिए लगा कर पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव को जीतने का काम करें। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष शिक्षक एम.एल.सी लाल बिहारी यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शिक्षक व स्नातक एमएलसी का क्षेत्र से शिक्षक व स्नातक एमएलसी का चुनाव समाजवादी पार्टी ने जीतकर पूरे प्रदेश व देश में समाजवाद का परचम लहराया था। उन्होंने शिक्षकों के समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया और उन समस्याओं का समाधान समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। यदि गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एम.एल.सी. सपा प्रत्याशी कमलेश यादव को जीत मिली तो निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में भा.ज.पा के ताबूत में किल ठोकने का काम करेगा। उन्होंने सभी प्रबंधकों, शिक्षकों, पार्टी के पदाधिकारियों से अपील किया कि यह चुनाव, अपना चुनाव मानकर लड़े। वित्तविहीन शिक्षकों की जो समस्याएं हैं उसको हम लोग मिलकर लड़ने का काम करेंगे और उनको हक व अधिकार दिलाने का काम करेंगे। स.पा. जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने चुनाव प्रभारी को विश्वास दिलाया कि पार्टी का संगठन, सभी विधायक, पदाधिकारी मिलकर अधिक से अधिक वोट दिलाने का काम करेगें

विचार गोष्ठी में ईश्वर चंद्र यादव, अलगू यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक डॉ संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, डॉ एच एन सिंह पटेल, पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल, जयराम सिंह पटेल, देवनाथ साहु, कुलदीप यादव, रंजीत राय, जय प्रकाश यादव, सुनीता सिंह, श्याम लाल यादव टोपी, कमलेश यादव धर्मेंद्र सिंह देवेंद्र यादव, रीता चौधरी शगुफ्ता परवीन ने अपने विचार व्यक्त किया। विचार गोष्ठी में डॉ. हरिराम यादव, सोभनाथ यादव, जगदीश यादव, हरिश्चंद्र यादव, डॉ धनराज यादव, राज नरायन यादव, राम आसरे चौहान, अशोक यादव, बर्मन यादव, दुर्गेश यादव,पप्पू कुमार यादव, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, कुणाल मौर्या, सुशील आनंद, सिंगरी गौतम, देवनाथ साहु, अब्दुल्ला, बबीता चौहान, शबनम खातून, द्रौपदी पांडे, गुड्डी देवी, प्रदीप यादव, आनंद यादव, इं. अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment