फर्रुखाबाद में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ निकाली रैली

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अप्रैल 2026 प्रदेश में कथित ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ जैसी घटनाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आज बजरंग दल फर्रुखाबाद द्वारा एक विरोध प्रदर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहादी भारत छोड़ो’, ‘लैंड जिहाद बंद करो’ सहित कई नारे लगाए और इन मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे मार्ग पर माहौल नारेबाजी से गूंजता रहा।

इस विरोध यात्रा में विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी, विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला मंत्री अखिलेश जी, जिला कोषाध्यक्ष रुक्मंगल जी, जिला संयोजक सुदीप कुमार, सहसंयोजक रोहन मिश्रा, जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश, जिला मिलन केंद्र प्रमुख श्रवण, नितिन, आकाश, चंदन, आर्यन, कांति देवी, सनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने देश में कथित जिहादी गतिविधियों, लैंड जिहाद, लव जिहाद और नाम छिपाकर व्यापार करने जैसे मामलों पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी, फर्रुखाबाद को सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।