कासगंज:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग 02 सितंबर से शुरू

कासगंज: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईसीआईएल के एम-3 मॉडल की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य दिनांक 02 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस, जनपद कासगंज में प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्य ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/महामंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को एफएलसी के दौरान उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करें। उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य प्रतिदिन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 7ः00 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी के दौरान उपस्थित रहकर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चेकिंग से संबंधित की जा रही कार्यवाही का स्वयं अवलोकन करने का अनुरोध किया है। एफएलसी की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए

Leave a Comment