अलीगंज (बरेली) | बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे
थाना अलीगंज परिसर में बृहस्पतिवार शाम लगभग 6:30 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्री जगत सिंह ने की।
बैठक रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक में मौजूद पुलिस स्टाफ में उप निरीक्षक सईद खाँ, उप निरीक्षक नेपाल सिंह, उप निरीक्षक अजयपाल सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
वहीं गांव के जिम्मेदार लोगों में राजेश खाद भण्डार वाले, मनु गुप्ता, विपिन ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, भीम आर्मी के पदाधिकारी जगत सिंह, जोगीठेर ग्राम प्रधान जयपाल वर्मा सहित अन्य ग्राम प्रधान और गांव के कई संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
थाना प्रभारी श्री जगत सिंह ने सभी से अपील की कि दोनों त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

