बरेली/ बरेली में कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अग्निवीर भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले आरोपी राजेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी खुद को सेना से जुड़ा बताकर अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी सेना की मोहर, मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों का रजिस्टर, फर्जी कॉल-अप लेटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरेली : फर्जी सेना दस्तावेजों से अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी।अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, फर्जी मोहर और कॉल-अप लेटर बरामद।
