बरेली : ईद मिलादुन्नबी का जश्न सरकार की आमद,मरहबा-मरहबा के नारों की रही गुंज

रिछा और देवरनिया कस्बों के अलावा ग्रामीण इलाकों में शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए मोहम्मदी

बरेली/देवरनिया – पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सलल्ला हो अलैह वसल्लम की यौमे बिलादत का जशन, जशने ईद मिलादुन्नबी ( बारावफात) बुधवार को पूरी शानों-शौकत और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जुलूस-ए मोहम्मदी निकाले गए, जिसमें लोगों के साथ बच्चों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इस मौके पर कस्बा रिछा में एक जुलूस मोहल्ला लालनगर स्थित मदरसा दारुल उलूम शाहे उमम से मदरसे के नाजिमे आला मुईन उद्धीन की सरपस्ती मे निकला, जबकि मुख्य जुलूस रिछा जहानाबाद मार्ग किनारे स्थित मदरसा जामिया अरबिया फैजुलरसूल से भी निकला, और मदरसा जामिया मलसूदिया (मोसरी मस्जिद) से भी निकला जो रिछा जहानाबाद मार्ग, कस्बे के मेन बाजार समेत अन्य जगह होता हुआ अपने गण तव्य पर जाकर समाप्त हुआ, जहां फातहा ख्बानी हुई। इस मौके पर जुलूस में?? शामिल उलमाओं ने पैग़म्बर-ए- इस्लाम की सीरत और यौमे बिलादत पर तकरीर
की। मेन बाजार में रिछा नगर पंचायत चेयरमैन पुत्र और चेयरमैन प्रतिनिधि सैफ तनवीर ने पुष्प वर्षा करके जुलूस-ए मोहम्मदी का स्वागत किया। बुर्कानशी महिलाएं रिछा जहानाबाद मार्ग किनारे खडे होकर जुलूस-ए मोहम्मदी देखा। सुरक्षा की
दृष्टि से रिछा पुलिस चौकी इंचार्ज शेखर खोखर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।उधर कस्बा देवरनिया और मुंडिया जागीर में भी जुलूस-ए मोहम्मदी पूरी शानो-शौकत के साथ निकला, मुंडिया जागीर में देवरनिया नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और साथ में मौजूद उनके पुत्र चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद अजीम उर्फ टीटू ने गर्मजोशी से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। देवरनिया में जुलूस-ए मोहम्मदी बरेली-नैनीताल हाईवे पर दरगाह हजरत हिसा मुद्धीन पर जाकर समाप्त हुआ।इधर जशन ईद मिलादुन्नबी के मौके पर घरों में भी फतहा ख्वानी हुई, और मस्जिदों, घरों और प्रतिष्ठानों पर भव्य सजावट की गई, जो देखने लायक थी।

Leave a Comment