फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शमसाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 148/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र महावीर, निवासी ग्राम सुल्तानगंज खरैटा, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया।
13 अगस्त को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, वादी ने 13 अगस्त 2026 को थाना शमसाबाद में तहरीर देकर अपनी पुत्री को अभियुक्तगण द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर थाना शमसाबाद में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, उसके बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 एवं 64(1) बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में बयान देने की बात
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुनील कुमार ने अपने बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष देने की बात कही।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सचिन सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक योगेश कुमार तथा कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
