कासगंज :सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने हेतु कुल 573जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित

कासगंज: उप जिलाधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शुशांत सांवरे द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद कासगंज को 573 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराये जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु आवेदक के परिवार की आय रूपये 3,00,000 वार्षिक निर्धारित है। विवाह हेतु आवेदन में पुत्री की आयु विवाह की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण हो गयी हो। आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/मतदाता पहचान पत्र/मनरेगा जॉब कार्ड/आधार कार्ड मान्य होंगे। अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग ले आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कन्या के दाम्पत्य जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 64,000 कन्या के खाते में अन्तरित की जाती है। कन्या को विवाह के समय धनराशि रू0 21000, उपहार सामग्री प्रदान किये जाने एवं रू० 15,000.00 कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन पण्डाल, पेयजल विद्युत/प्रकाश एंव अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय करने का प्राविधान है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आवेदन https://cmsvy.upsdc.gov.in/reg/index.php पोर्टल पर प्राप्त आवेदना पत्रों में से पंजीकृत जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जायेगा।

Leave a Comment