कासगंज, 05 जून 2026। कार्यालय जनपद न्यायाधीश, कासगंज द्वारा जनपद न्यायालय परिसर स्थित सर्वर कक्ष हेतु किए जाने के संबंध में अधिकृत पंजीकृत डीलर एवं फर्मों से कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी कोटेशन सूचना के अनुसार नग किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक एवं अधिकृत पंजीकृत डीलर/फर्म निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अधीन अपने कोटेशन प्रस्तुत कर सकते हैं।
कोटेशन दिनांक 16 जून 2026 तक कार्यालय समय प्रातः 10रू00 बजे से अपराह्न 4रू00 बजे तक कार्यालय जनपद न्यायाधीश, कासगंज के केंद्रीय नजारत कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। प्राप्त कोटेशनों को 16 जून 2026 को सायं 4रू30 बजे क्रय समिति द्वारा जनपद न्यायालय, कासगंज में खोला जाएगा।
कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कोटेशन को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार माननीय जनपद न्यायाधीश, कासगंज को होगा। साथ ही बिना कोई कारण बताए किसी भी कोटेशन को निरस्त किया जा सकता है।
कोटेशन प्रस्तुत करने वाली फर्म का एक अधिकृत प्रतिनिधि कोटेशन खोले जाने के समय उपस्थित रह सकता है। निर्धारित मूल्य के अतिरिक्त किराया अथवा अन्य किसी प्रकार के व्यय का भुगतान देय नहीं होगा।
कार्यालय जनपद: न्यायाधीश कासगंज द्वारा नेटवर्क स्विच क्रय हेतु कोटेशन आमंत्रित
