स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का एलान, 13 सम्मान मरणोपरांत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को 78 वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत दिए जाने वाले पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी से दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में सात मरणोपरांत सहित नौ कीर्ति चक्र शामिल हैं। इसके अलावा एक शौर्य चक्र बार, एक मरणोपरांत सहित 19 शौर्य चक्र, पांच सेना पदक बार (वीरता), पांच मरणोपरांत सहित 36 सेना पदक (वीरता), तीन नौसेना पदक (वीरता) और पांच वायु सेना पदक (वीरता) शामिल…

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

श्रीलंका से एक बेहद दुख भरी खबर आई है. क्रिकेट के मैदान पर हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय कोच की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना कोलंबो की है, जहां एक क्रिकेट मैच के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद कोच सुमित फर्नांडो को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के संबंध में 17 वर्षीय स्कूल लेवल क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि हमला करने के शक में गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को उसे कोलंबो…

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद में दिए एक भाषण को लेकर मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है और 28 अगस्त 2026 तक जवाब देने के लिए कहा गया है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की थी और असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था. इस शिकायत पर लोकसभा की समिति ने नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में राहुल गांधी पर एंटी पेपर लीक…

फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बाबू सिंह जयसिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में निकाली गई भव्य रैली

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बाबू सिंह जयसिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ संस्था के चेयर मेन डॉक्टर शैलेन्द्र यादव, चेयरमैन पर्सन डॉक्टर सुनीता यादव संस्था की प्राचार्य डॉक्टर मीना कुमारी,रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों एवं तिरंगे के साथ लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक…

सीतापुर:नाले की सफाई न होने से दुकानों में घुस रहा गंदा पानी, जलभराव से लोग परेशान_

मिश्रिख/सीतापुर। तहसील चौराहा से नगर पालिका होते हुए बस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर नाले की सफाई न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले में कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित है और गंदा पानी सड़क से होते हुए आसपास की दुकानों में घुस रहा है।स्थानीय लोगों पूरन शर्मा, रोशन, विजय पाल, मोनू, हिमांशु वर्मा, अशोक, मलाउ, संजय और इरफान ने बताया कि नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। पानी भरने के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानों तक पहुंचने में…

लखीमपुर खीरी : सावन मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर पहचान प्रदर्शित किए जाने की मांग

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला में सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने उप जिलाधिकारी गोला गोकर्णनाथ की गैर मौजूदगी में तहसीलदार गोला को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सावन मेले के दौरान नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में प्रसाद की दुकानों तथा खाने-पीने के प्रतिष्ठानों पर संचालक का नाम और प्रतिष्ठान की पहचान स्पष्ट रूप…

सम्यक पार्टी के उत्तर प्रदेश में जिलेवार बैठकों के चारों चरण हुए पूरे

मांडा (प्रयागराज)। सम्यक पार्टी का चारों चरण का उत्तर प्रदेश दौरा बुधवार को कानपुर महानगर में जिला स्तरीय बैठक के साथ पूरा हो गया। यह दौरा उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर किया गया। दौरा 28 जून को बहराइच से शुरू हुआ था। इस दौरे में हर जिले की जिला स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव सह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध ने आगरा, फिरोजाबाद और इटावा को छोड़कर हर जिले की जिला स्तरीय बैठक में भाग लिया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर…

फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर: 62 गांवों के 44,532 लोग प्रभावित, 11,599 परिवारों पर संकट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 जनपद में गंगा नदी का जलस्तर लगातार चेतावनी बिंदु से ऊपर बना हुआ है, जिसके चलते जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सिंचाई खंड की रिपोर्ट के अनुसार 13 अगस्त को गंगा नदी का जलस्तर 136.95 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर है। रामगंगा नदी का जलस्तर फिलहाल बिलो गेज रहा। बाढ़ के कारण जिले की तीनों तहसीलों के कुल 62 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें तहसील सदर के 12, कायमगंज के…

फर्रुखाबाद में भाकियू टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, किसानों ने उठाई जमीन और एमएसपी की आवाज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन ने 13 अगस्त को धूमधाम से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा बाहिदपुर से शुरू होकर आलू मंडी सातनपुर, फर्रुखाबाद तक पहुंची। बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर तिरंगा और संगठन का झंडा लगाया। सैकड़ों किसान पैदल भी यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति गीतों पर उत्साह जताया। यात्रा का नेतृत्व भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने किया। आलू मंडी सातनपुर…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रभक्ति, एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान बनाए रखने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यात्रा के…

फर्रुखाबाद में प्रभावी पैरवी से तीन मामलों में दोषसिद्धि, चार अभियुक्तों को उम्रकैद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष, कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीन अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई। हत्या के मामले में उम्रकैद थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2016 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 390/2016, वाद संख्या 01/2017, धारा 302 व…

फर्रुखाबाद:शिक्षिका के समर्थन में 100 स्कूली बच्चों का तहसील पहुंचना, ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाए जाने पर मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 अमृतपुर तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को उस समय प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, जब उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर, विकासखंड राजेपुर के कक्षा 6 से 8 तक के करीब 100 छात्र-छात्राएं अपनी प्रधानाचार्य नीलम राठौर के समर्थन में तहसील पहुंच गए। बच्चों ने एसडीएम कार्यालय के पास शिक्षिका के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपनी बात प्रशासन के सामने रखी। ट्रैक्टर-ट्रॉली से बच्चों को लाने पर एसडीएम नाराज मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू को जानकारी…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिले के विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका यादव, विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, विधायक अमृतपुर श्री सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर श्री नागेंद्र सिंह राठौर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित डौली की मड़ैया का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सदर तहसील के विकासखंड बढ़पुर स्थित बाढ़ प्रभावित मजरा डौली की मड़ैया का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं…

फर्रुखाबाद:ग्राम पंचायतों में ओएसआर आय जमा करने में लापरवाही, 55 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 विभागीय ओ.एस.आर. पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं वर्ष 2026-27 में ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सृजित आय की समीक्षा में कई ग्राम पंचायतों की प्रगति खराब पाई गई है। इसको लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। समीक्षा के दौरान खराब प्रगति वाली ग्राम पंचायतों से संबंधित 55 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित सचिवों को तीन दिनों के भीतर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सृजित आय के सापेक्ष शत-प्रतिशत धनराशि…

फर्रुखाबाद में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने पटेल पार्क से तिरंगा यात्रा को किया रवाना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद में भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह रहे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित पटेल पार्क पहुंचकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मधुबन गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का…

फर्रुखाबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बेसिक शिक्षा विभाग ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फर्रुखाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पटेल पार्क से स्वराज कुटीर तक निकली इस गौरवमयी यात्रा में बेसिक शिक्षा विभाग ने उत्साह और देशभक्ति के साथ प्रमुखता से सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री श्री जयवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी ने तिरंगा यात्रा के उत्साह और भव्यता को और बढ़ाया। तिरंगा यात्रा में जिला…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक, 83,710 प्रशासनिक मामले चिन्हित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रशासनिक मामलों के संबंध में तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार के निर्देशन में एडीआर भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री संजय कुमार-VI, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, फर्रूखाबाद ने की। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों को नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश

प्रयागराज, जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों को नियत तिथि के अन्तर्गत मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही पूर्ण करने के दिए निर्देश अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की अन्तिम तिथि 15.08.2026 निर्धारित है। तत्कम में जनपद प्रयागराज में संचालित समस्त शासकीय/असाशकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन शिक्षण संस्थानों द्वारा शासन स्तर से निर्गत समय सारिणी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा अन्तर्गत समस्त कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। दिनांक 12.08.2026 तक जनपद प्रयागराज में अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति के कुल 940 शिक्षण संस्थानों…

प्रयागराज: प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को दिखायी हरी झण्डी

12 सितम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा भेजे गये प्रचार वाहन को गुरूवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री दिवाकर द्विवेदी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार हेतु तहसीलों के लिए रवाना किया गया। लाउड स्पीकर एवं पम्पलेट्स/पोस्टर के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अत्यधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जाता है। कार्यक्रम में श्री अभय प्रताप…