फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2026 आगामी वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों (मतदेय स्थलों) के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उनका विभाजन किया जाएगा, जबकि कम मतदाताओं वाले कुछ केंद्रों का समायोजन भी किया जाएगा। इसी संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक…
Month: July 2026
फर्रुखाबाद वृद्धाश्रम में व्यवस्थाओं की खुली पोल: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने औचक निरीक्षण में दिए सुधार के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद की पूर्णकालिक सचिव श्रीमती बिंदिया भटनागर ने मंगलवार को मोहम्मदाबाद-नवाबगंज रोड स्थित ग्राम सिरौली के वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं, जिन पर सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अधीक्षक ने बताया कि वृद्धाश्रम में कुल 70 वृद्धजनों का पंजीकरण है, जबकि मौके पर 55 महिला एवं पुरुष वृद्धजन ही उपस्थित मिले। अनुपस्थित वृद्धजनों के संबंध में भी जानकारी ली…
फर्रुखाबाद: समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का समापन, 17 विधिक प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण-पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित “समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026” का मंगलवार को स्थानीय जनपद न्यायालय परिसर में सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में एक माह का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 17 विधिक प्रशिक्षुओं (इंटर्न्स) को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA), लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समारोह की…
फर्रुखाबाद:UPTET 2026 जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर 31,560 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जून 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों से कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराएं तथा…
लखीमपुर खीरी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के संस्मरण पक्ष के अवसर पर मंगलवार को लखीमपुर स्थित लिगेसी बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त आदरणीय प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने की। कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय नीरज सिंह जी के लखीमपुर जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष…
फोन खोने पर या फ़ोन टूट जाने पर मिस हो गए हैं कॉन्टेक्ट्स तो ऐसे करें हासिल
जब भी फोन खो जाता है तो सबसे पहले फोन में मौजूद फोन नंबर की चिंता होती है. ऐसे में यूजर्स के लिए कॉन्टैक्ट्स को फिर से हासिल करना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं मिस हुए नंबर्स को कैसे वापस लाएं.फोन के टूट जाने या फिर खो जाने के बाद सबसे ज्यादा दुख होता है वह हैं हमारे कॉन्टैक्ट्स, क्योंकि कई कॉन्टैक्ट्स ऐसे होते हैं, जो जल्दी से वापस नहीं आते हैं और उनके खो जाने के बाद काफी अफसोस होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि…
इन खतरों से रहें सावधान ? अगर आपके बच्चे हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं
एक रिसर्च में पता चला है कि हेडफोन और ईयरबड्स के ज्यादा यूज करने से बच्चों में सुनने की परेशानी होने की संभावना बढ़ सकती है. क्योंकि छोटी उम्र में उनकी श्रवण प्रणाली की परिपक्वता अधूरी होती है.टेक्नोलॉजी ने आज सभी की लाइफ को बहुत ही आसान कर दिया, लेकिन लोगों को नहीं पता कि इसके यूज से उन्हें भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. अक्सर देखा जाता है कि जॉब करने वाले माता-पिता अपना टाइम बचाने के लिए बच्चों को छोटी उम्र में ही फोन और…
एक नहीं कई तरह का होता है एकतरफा प्यार
अमूमन जब हम किसी से प्यार करते हैं तो बदले में उस व्यक्ति से भी प्यार पाना चाहते हैं, तब भी जब उसे हममे कोई भी रूचि नहीं होती. लेकिन कुछ शोधों के आधार पर कई तरह के एकतरफा प्यार का खुलासा किया है और बताया है कि यह सच्चे प्यार से किस तरह अलग होता है. एक उदाहरण से समझे मान लीजिये की आप और आपकी दोस्त एक दूसरे को तीन सालों से जानते हैं. आप अपनी दोस्त के प्रति इतने ज्यादा आकर्षित हैं कि आपके दोस्त उसे आपकी…
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही जीवन शैली अपनाएं
त्योहारों और शादियों में, घी और तेल से बने सभी तरह के खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। जो लोग भोजन और पेय के पोषण से अनभिज्ञ हैं, वे अपने स्वास्थ्य के लिए अपना कुछ कीमती समय नहीं निकाल पा रहे हैं। देर रात पार्टियां या देर रात तक काम करने वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सुबह में सोते और रात में जागने के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। खाने की गलत आदतों के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। मोटापा सबसे पहले…
क्या आप जानते हैं जमीन को हम कितनी गहराई तक खोद सकते हैं?
पृथ्वी के धरातल में क्या है यह एक बहुत ही उत्सुकता का विषय है हम में से ज्यादातर लोग जाना चाहते हैं। जमीन को हम कितनी गहराई में कहां तक खोद सकते है । आखिर पृथ्वी को कितनी गहराई तक खोदा जा सकता है आज हम यही इस आर्टिकल में पढ़ेंगे एवं जानेगे । हम यह भी जानेंगे कि हमारे प्लानेट पृथ्वी के बारे में हम कितना जानते है । यह सच्चाई है कि कई तरह के लोगों ने जाने अनजाने में पृथ्वी के अंदर जाने की कोशिश की है…
इग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू हो रहा है. भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच कल चेस्टर ली स्ट्रीट पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, यह चर्चा का विषय बना हुआ है. वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की हार के बाद कोई बल्लेबाज या गेंदबाज अंतिम-11 से बाहर होगा या नहीं? ऐसे कई सवाल टीम मैनेजमेंट के सामने भी होंगे. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और बल्लेबाजी कोच…
अगर आप दिमागी बुखार से है परेशान तो जाने, लक्षण,कारण व उपचार
अक्सर बरसात के मौसम लोगों को बुखार होता है,लेकिन देश में हर साल तेजी से दिमागी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है,दिमागी बुखार में व्यक्ति बहकी-बहकी बातें भी करने लगता है। इस बुखार से व्यक्ति का दिमाग हावी हो जाता है। इसलिए इस तरह के लक्षण दिखाई दे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जानते है दिमागी बुखार के लक्षण, कारण और उपचार लक्षण – दिमागी बुखार होने पर व्यक्ति तेज बुखार और ठण्ड लगने के साथ-साथ की मानसिक स्थिति में भी परिवर्तन होते है,सिर में दर्द होना,मांसपेशियो…
क्या बेन स्टोक्स जैसा ऑलराउंडर फिर मिलेगा?: संन्यास पर जो रूट और युवराज हुए भावुक
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2011 में शुरू हुआ उनका 15 साल का शानदार करियर अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। स्टोक्स ने अपने करियर में इंग्लैंड को दो आईसीसी विश्व कप जिताने, ऐतिहासिक एशेज जीत दिलाने और टेस्ट क्रिकेट में ‘बैजबॉल’ जैसी आक्रामक सोच को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई। उनकी विदाई पर पूर्व कप्तान जो रूट और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भावुक…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा बोले- ‘होटल से बाहर नहीं निकलने दिया
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा को रामलला के दर्शन से पहले होटल में रोके जाने के मुद्दे पर सियासत और तेज हो गई है. किशोरी लाल शर्मा ने दावा किया कि प्रशासन को उनके दर्शन कार्यक्रम की पहले से सूचना थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें होटल से बाहर नहीं निकलने दिया. उन्होंने इसे सरकार की साजिश बताते हुए राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के…
महेश मांजरेकर- जया प्रदा की ‘जय हिंद जय सिंध’ का पहला पोस्टर रिलीज
भारत-पाकिस्तान विभाजन पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आ रही है। इसके अलावा एक और फिल्म भी दस्तक देने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर आज मंगलवार को जारी हुआ है। नाम है- ‘जय हिंद जय सिंध’। जय हिंद जय सिंध’ भारत और पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशन की कमान इंद्रजीत लंकेश ने संभाली है। फिल्म में बंटवारे की त्रासदी के साथ ही लव स्टोरी भी है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। इसमें 1947 के विभाजन की एक झलक है।…
कन्नड़ अभिनेत्री ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सड़क पर हुई ऐसी घटना
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या सुरेश ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाली घटना के बारे में बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रविवार देर रात बेंगलुरु की एक सड़क पर एक अनजान आदमी ने उन्हें परेशान किया। कई पोस्ट के जरिए उन्होंने घटना के बारे में बताया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। दिव्या के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई जब वह और उनकी कजिन अपनी पार्क की हुई कार की ओर जा रही थीं।अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में…
नीतीश कुमार के केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा के बीच डिप्टी CM की दो टूक
मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है. इसी बीच बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं. नीतीश कुमार के बेहद करीबी एवं बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी मंगलवार (30 जून, 2026) को पत्रकारों ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. विजय कुमार चौधरी जेडीयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में बैठे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार केंद्र सरकार में मंत्री बनने वाले हैं? इस पर…
