(द दस्तक 24 न्यूज़) , 10 अप्रैल 24 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने साहिल सिंह पुत्र भंवरपाल व हर्षित सिंह पुत्र मानसिंह निवासीगण ग्राम पूरनपुर थाना कमालगंज जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया एक मोबाईल फोन LAVA कम्पनी व घटना में शामिल वाहन सं0 UP 76 AP 7466 मोटर साइकिल (स्पेलंडर) को…
Month: April 2024
सपा के घोषणा पत्र में जातीय जनगणना , फ्री आटा-डाटा और लड़कियों को PG तक मुफ्त शिक्षा अखिलेश यादव के 10 और बड़े वादे ?
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. 20 पन्ने के घोषणा पत्र में सपा ने कई मुद्दों का जिक्र किया है. सपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा क साल 2025 तक जातिगत जनगणना करायेंगे. पेपर लीक से मुक्ति दिलायेंगे किसान को सभी फसल पर एमएसपी स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत दिलाएंगे. समाजवादी पार्टी मानती है की किसानों को एमएसपी दिया…
लखनऊ में जालसाजों ने प्रोडक्शन हाउस के मालिक से एक करोड़ रुपए की ठग लिए।
लखनऊ में जालसाजों ने प्रोडक्शन हाउस के मालिक को फिल्म में निवेश करने पर लाभ में हिस्सा देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपए की ठग लिए। जालसाजों ने प्रोडक्शन हाउस मालिक से प्रधानमंत्री के नाम से फिल्म बनाकर रिलीज करने की बात कह कर पैसा लगवाया था।पीड़ित ने फिल्म रिलीज न होने और पैसा वापस न होने पर पीजीआई थाने में दो लोगों के खिलाफ FIR कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार श्रेया एंटरटेनमेंट के नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते…
ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार बोले बोले सड़क नहीं तो वोट नहीं’
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और चुनाव बहिष्कार की लिखित चेतावनी दी। उन्होंने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाया। ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर लोकसभा चुनाव की चेतावनी दी है।ग्रामीणों का कहना है कि पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत पालवे अंतर्गत 4 गांव बांधी, पालवी, अमलीडीह और कौडिया आते हैं। इस गांव में लगभग 500 से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन इन गांवों को आपस में जोड़ने वाली साथ ही गांव को मुख्य मार्ग तक जोड़ने वाली सड़क नहीं…
रायबरेली: ज्ञात कारणों से लगी आग आग की चपेट में आने से बेजुबान जानवर झुलसे
रायबरेली में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से जहां एक गाय व उसकी बछिया आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई,वहीं छप्पर के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घेरा गांव का है जहां अज्ञात कारणो से मेड़ा देवी पत्नी श्रीराम के घर की दीवाल पर रखे छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों एक गाय और एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि छप्पर के नीचे खड़ी एक मोटरसाइकिल भी…
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रन चाहिए थे, टीम 26 रन बना सकी और करीबी मुकाबला गंवा दिया। मंगलवार को मोहाली में पंजाब की शुरुआत इस हार की बड़ी वजह रही, टीम ने पावरप्ले में सीजन का सबसे छोटा स्कोर बनाया।पंजाब के कप्तान शिखर धवन रिकॉर्ड 8वीं बार स्टंपिंग हुए। वहीं SRH के भुवनेश्वर कुमार ने लीग में अपना 13वां मेडन ओवर फेंका। SRH ने रन के अंतर से…
हिग्स-बोसोन पार्टिकल यानी गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले पीटर हिग्स का निधन हो गया
ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी (फिजिसिस्ट) पीटर हिग्स का निधन हो गया है। वे 94 साल के थे। उन्होंने हिग्स-बोसोन पार्टिकल यानी गॉड पार्टिकल की खोज की थी।इसके तहत ये समझाने में मदद की गई कि बिग बैंग के बाद सृष्टि की रचना कैसे हुई। उन्होंने दर्शाया था कि कैसे बोसोन इस यूनिवर्स को जोड़कर रखता है। इसके लिए 2013 में उन्हें फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया था।एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि पीटर ने बीमारी के बाद 8 अप्रैल को अपने घर में अंतिम सांस…
अपने पुराने शो ‘दस का दम’ में करिश्मा कपूर और करीना कपूर से जुड़ा एक खुलासा किया था सलमान खान ने
सलमान खान ने अपने पुराने शो ‘दस का दम’ में करिश्मा कपूर और करीना कपूर से जुड़ा एक खुलासा किया था। एक बार उनके शो में करिश्मा और करीना दोनों बहनें आई थीं। उन्होंने बताया कि करीना कपूर ने बाथरुम में सलमान खान का पोस्टर लगाया था। लेकिन बाद में उन्होंने खुद सलमान का पोस्टर फाड़ दिया। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ये बात करिश्मा ने सलमान को बताई थी।सलमान ने शो में कहा- मैं आपको करीना की गद्दारी का एक किस्सा सुनाता हूं। इनकी बहन ने मुझे बताया…
बरेली – संविदा विद्युत कर्मी के अवैध वसूली से ग्रामीण परेशान पहुंचे कैबिनेट मंत्री के दरबार।
संविदा विद्युत कर्मी के करतूत से परेशान होकर तहसील आंवला के ग्राम केसरपुर के ग्रामीण उपभोक्ता कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह से मिले, उनसे मिल का संविदा कर्मी के कारनामों का शिकायत पत्र सौंपा, जिस पर गंभीरता दिखाते हुए मंत्री जी ने संभाल अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देश किया ग्रामीणों ने विधायक जी को अवगत कराया कि केसरपुर गांव का ही रहने वाला असलम पुत्र छिद्ददन अंसारी विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है। और साथ ही टावर पर कार्यरत है वह गांव में जाकर मीटर लगवाने,कनेक्शन…
फर्रुखाबाद: सम्प्रेक्षण गृह के किशोरों और कारागार के बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में किया गया जागरुक
9 अप्रैल 2024 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को केंद्रीय कारागार और राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह जखा में मानसिक स्वास्थ्य और तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में किशोरों और बंदियों को जानकारी व परामर्श दिया गया l मनोवैज्ञानिक सामाजिक कार्यकर्ता दीप्ति यादव ने कहा कि मानसिक रोग कई तरह की मानसिक समस्याओं के कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से इंसान की मनोदशा, व्यवहार और सोच पर नकारात्मक असर पड़ता है। डिप्रेशन, चिंता और स्ट्रेस जैसी समस्याएं मानसिक बीमारी कहलाती हैं। उन्होंने…
मैनपुरी में अपने घर से घूमने निकला युवक, हुई मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शाम को घर से घूमने निकला युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव घर से कुछ दूर ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए युवक का शव पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला दूंदे रानीपुर गांव की है। गांव निवासी विशाल सिंह रविवार की शाम को घर पर ही था। कुछ देर…
अखिलेश यादव -डिंपल यादव के लिए चुनौती बना MY समीकरण, अखिलेश के गढ़ में ‘मोहन’ का दांव खेलेगी भाजपा
अखिलेश यादव के सबसे मजबूत गढ़ मैनपुरी को कमजोर करने के लिए भाजपा ने एमवाइ समीकरण तैयार किया है। इसके लिए भाजपा हाइकमान मोहन यादव को आगे कर सकती है। चुनावी चौसर में यह यादव चेहरा सपा के लड़ाकों को चुनौती देगा। मैनपुरी फिरोजाबाद आदि यादव बाहुल्य क्षेत्रों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की भाजपा रैली करा सकती है। अखिलेश यादव के सबसे मजबूत गढ़ों को कमजोर करने के लिए भाजपा भी यादव का दांव खेलने जा रही है। इसके लिए उसने एमवाइ (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन…
पीलीभीत : शादी के कार्ड बांटने निकला युवक की हादसे में मौत
पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव भैरोंकला के ओमप्रकाश शर्मा के छोटे भाई रवि की 19 अप्रैल को शादी होने वाली है। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बांटने के लिए ओमप्रकाश बाइक से गांव नटिउरा से होकर बंडा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अजमतपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की बाइक में टक्कर लगने से वह घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से बंडा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर के…
पीलीभीत में प्रधानमंत्री चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
मोदी जी पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीलीभीत से भाजपा ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री तराई के इस जिले से आसपास की लोकसभा सीटों का भी चुनावी गणित साधेंगे। पीलीभीत के आसपास वाली सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा सीटें शामिल हैं। प्रधानमंत्री सुबह 10:55 बजे यहां पहुंचेंगे और 55 मिनट तक शहर में रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री एक घंटा पहले सभास्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा उम्मीदवार…
मरीज के सीने में सरिया घुसने के बाद शरीर के आर-पार हो गया, (KGMU) के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी 54 साल के एक मरीज की जान बचाने में कामयाबी हासिल की
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी 54 साल के एक मरीज की जान बचाने में कामयाबी हासिल की। मरीज के सीने में सरिया घुसने के बाद शरीर के आर-पार हो गया था। 4 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन में 15 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर मरीज की जान बचाई है।KGMU के ट्रॉमा सेंटर के डॉ.संदीप तिवारी ने बताया कि सुल्तानपुर के दुर्गापुर निवासी रिक्शा चालक 54 वर्षीय मुन्ना लाल घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर पहुंचा था। उसके दाहिने तरफ से एक सरिया घुसी हुई…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन में दूसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन में दूसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। मोदी आज (मंगलवार) को बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के पक्ष में सभा करेंगे। वे इससे पहले 2014 में चुनाव प्रचार के लिए यहां आए थे।पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे बालाघाट के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां के कार के जरिए उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित सभास्थल पर जाएंगे। यहां करीब 10 हजार वर्ग फीट मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। बीजेपी का दावा है कि पीएम मोदी को सुनने के लिए…
इमरान को कुछ अफसरों के खिलाफ बयान देने की छूट रहेगी, लेकिन वे आर्मी चीफ को सीधे टारगेट नहीं करेंगे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने तक जेल से रिहा हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ (PTI) और आर्मी के बीच इस बारे में डील हो चुकी है। इमरान की तरफ से खैबर पख्तूनख्वा के सीएम अली अमीन ने शनिवार को पेशावर में आर्मी के कोर कमांडर के साथ इफ्तार की दावत में डील को फाइनल किया।अमीन इससे पहले अदियाला जेल में इमरान से मिले थे। बताया जा रहा है कि डील के तहत पहले इमरान को जेल से हाउस अरेस्ट में…
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने होमग्राउंड पर लगातार तीसरा मैच जीत लिया
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने होमग्राउंड पर लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने सोमवार को लगातार 3 मैच जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। हालांकि, इस नतीजे के बावजूद पॉइंट्स टेबल में KKR नंबर-2 और CSK नंबर-4 पर बरकरार है।आज 17वें सीजन में 5वें और छठे नंबर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जाएगा। यहां जीतने वाली टीम 6 पॉइंट्स के साथ टॉप-4 में पहुंच सकती है।CSK के मुस्तफिजुर रहमान सोमवार को 2 विकेट…
आज जया बच्चन को कौन नहीं जानता, कुछ किस्से और भी हैं
फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए और असल जिंदगी में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन 76 साल की हो गई हैं। 1992 में जया को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 15 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखने वाली जया बच्चन कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं। जया बचपन से ही आर्मी जॉइन करना चाहती थीं।उन दिनों आर्मी की भर्ती में महिलाओं को केवल नर्स की जॉब दी जाती थी, लेकिन जया को नर्स नहीं बनना था। उन्हें आर्मी फोर्स…
प्रयागराज- बाइक रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को मतदान सम्पन्न होना है। मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्र्तगत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न तिथियों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण का कार्य कराया गया है। ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है और अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया जा सका है, उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकरण कराये जाने एवं आगामी 25 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज के प्रादेशिक…
