Saturday, 31 October 2026 | 12:57 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कासगंज के 10 खिलाड़ियों का चयन

अलीगढ़ में 20 अक्टूबर को होगा मंडलीय ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को वाराणसी में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मिलेगा अवसर
Share:
कासगंज फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कासगंज के 10 खिलाड़ियों का चयन

फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कासगंज के 10 खिलाड़ियों का चयन

अलीगढ़ में 20 अक्टूबर को होगा मंडलीय ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को वाराणसी में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मिलेगा अवसर

कासगंज। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कासगंज के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को सोरों स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 20 अक्टूबर को अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

जिला खेल कार्यालय के अनुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अक्टूबर 2026 तक वाराणसी में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रियांशु, रिहान, मोहम्मद अशान, ऋषभ प्रताप सिंह, हर्षवर्धन सिद्धार्थ, जशवीर पाल, तुषार माथुर, सक्षम प्रताप सिंह, आकिफ सैफी और अरहान खान का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ी 20 अक्टूबर को शाम तीन बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। यहां चयन के बाद खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है।

जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल के दौरान नरेंद्र कुमार, शिल्पी, मोहम्मद इमरान, राजीव दास, फूल बाबू और उम्मीद हसन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।