इटली के यानिक सिनर ने विंबलडन 2025 पुरुष सिंगल का खिताब जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को 3-1 सेट से हराया. 3 घंटे से अधिक समय तक चले इस फाइनल का पहला सेट सिनर हार गए थे, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी बनाने की जगह अपनी प्रेरणा बना लिया और अगले तीनों सेटों में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. विंबलडन इतिहास में सिनर इटली के पहले प्लेयर बन गए हैं, जिन्होंने खिताब जीता है. ये सिनर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है. उन्होंने 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 1 यूएस ओपन का खिताब जीता है. इसी साल सिनर और कार्लोस के बीच फ्रेंच ओपन का फाइनल भी खेला गया था, जिसमे कार्लोस ने बाजी मारी थी. लिस्ट में देखें सिनर द्वारा जीते गए ग्रैंड स्लैम खिताब.
विंबलडन जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने यानिक सिनर, फाइनल में अल्कारेज को दी मात
