रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। मंधाना ने 61 गेंदों पर 96 रन बनाए, लेकिन वह शतक लगाने से चूक गईं। इसके बावजूद उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की और वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गईं।
मंधाना ने अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही वह डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनीं। मंधाना ने इस मामले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा। हरमनप्रीत ने 2024 सीजन में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 48 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए थे जो टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च व्यक्तिग स्कोर था। हालांकि, अब यह रिकॉर्ड मंधाना के नाम दर्ज हो गया है।
