विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में अगला मैच कब और किस टीम के खिलाफ खेलेंगे?

लगातार दो मैच खेलने के बाद विराट कोहली को भले ही सौराष्ट्र के खिलाफ तीसरे मुकाबले में आराम दिया गया हो, लेकिन वह चौथे मैच में वापसी करेंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार को बताया कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली छह जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. ये मुकाबला भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में ही खेला जाएगा.