जौनपुर
जौनपुर की सभी खबरें
157 खबरें
जौनपुर : चार दशक पुराने मामले का सफल निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से सम्पन्न हुआ
सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर में दिनांक 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 चल रहा है। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सुशील कुमार शशि द्वारा समय-समय पर न्यायिक अधिकारियों को न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराये जाने हेतु दिशा-निर्देश दी गयी।
जौनपुर : राजा श्री कृष्णदत्त इण्टर कालेज, जौनपुर में पाॅक्सो एक्ट एवं बाल अधिकारों प्रति विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से किया गया जागरूक
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर पाॅक्सों एक्ट, 2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान दिनांक 25.09.2026 से 02.10.2026 तक चलाया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
जौनपुर : निजी शीतगृहों में भंडारित आलू पर मिलेगा अनुदान, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
जिला उद्यान अधिकारी डा० सीमा सिंह राणा ने जनपद के आलू उत्पादक किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषक हित में निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान प्रदान किए जाने की योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत निजी शीतगृहों में आलू भंडारित करने वाले पात्र किसानों को भंडारण प्रभार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा तथा धनियामऊ का सी एम ओ ने किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा तथा धनियामऊ का निरीक्षण किया गया।
जौनपुर :पॉक्सो एक्ट एवं बाल अधिकारों प्रति विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से किया गया जागरूक
जौनपुर : प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर ने अवगत कराया है कि उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सों एक्ट, 2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान 25 सितम्बर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
जौनपुर :राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
जौनपुर : प्रयागराज के सीएबी कॉलेज में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल की टीम को 25-19 एवं 25-16 से लगातार दो सेटों में पराजित किया।
जौनपुर :शैक्षिक गुणवत्ता, डिजिटल उपस्थिति, नामांकन और विद्यालयों की स्वच्छता पर दिया जोर
जौनपुर : बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं क्रियाकलापों के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के समस्त प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मुंगराबादशाहपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने प्रतिभाग किया।
जौनपुर :गूलर घाट मठ की जमीन का कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे दबंग जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के चौखट पर पहुंचे फलाहारी महराज
जौनपुर :गूलर घाट मठ की जमीन का कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे दबंग जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के चौखट पर पहुंचे फलाहारी महराज जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट की जमीन पर कब्जा करने का मामला सोमवार को पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी के दरबार में पहुंच गया।
जौनपुर :जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जौनपुर :कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया’’
उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया। उप कृषि निदेशक डा0 अश्वनी कुमार सिंह ने मेले में आये हुये सभी आगन्तुक कृषको का स्वागत करते हुये कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया।
जौनपुर :बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा लाभ, 72 घण्टे में दे सूचना’’
उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि जिले में हाल में हुई बे-मौसम बारिश और तेज हवाओ से फसलो को हुये नुकसान को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दावा दर्ज करानें की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सर जेपी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 176 छात्राओं को बांटी गई साइकिल
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के केवटली स्थित सर जेपी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संकल्प सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र, एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर कृपाशंकर सिंह की पहल पर 176 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से झूम उठे।कार्यक्रम
जौनपुर :समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर
जौनपुर :महाराजगंज विकासखंड के एक गांव की रहने वाली अंकिता त्रिपाठी स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला। समूह से ऋण प्राप्त कर उन्होंने सिलाई केंद्र का अपना व्यवसाय शुरू किया।