जौनपुर :जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा भारत की एकता का संदेश लेकर पहुंची जौनपुर
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन्मभूमि वडनगर, गुजरात से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक सेवा, संकल्प और समर्पण की युवाओं के बाइक यात्रा का विधानसभा बदलापुर आगमन पर मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत प्रजापति व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिंगरामऊ, भगवान श्री परशुराम जी प्रवेश द्वार, करमपुर, में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।