जौनपुर :सीएम युवा उद्यमी योजना ने प्रीति यादव को बनाया आत्मनिर्भर, शुरू किया अपना ब्यूटी पार्लर
जौनपुर :जनपद जौनपुर के अहमदपुर निवासी प्रीति यादव ने अपनी मेहनत, लगन और उत्तर प्रदेश सरकार की सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद प्रीति ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना देखा।