Tuesday, 22 September 2026 | 12:06 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में हुई सम्पन्न

Share:
जौनपुर :उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में हुई सम्पन्न
Read in your preferred language.
जौनपुर :उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के निर्देश के क्रम में परियोजना निदेशक के0के0 पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी, डी०सी० एन०आर०एल०एम०, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त उद्योग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रधानाचार्य आई०टी०आई० नोडल, ए०एम०ए० जिला पंचायत व समिति के अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
 
         बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी माह में विधानसभावार आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेलों को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने एवं जिला उद्योग केन्द्र में पंजीकृत स्थानीय/औद्योगिक संस्थान अपनी रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर स्थानीय स्तर पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराना सुनिश्चित करें। रोजगार मेलों की तैयारी हेतु निर्देश दिये गये की रोजगार मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार (सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक) एवं शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अभ्यर्थियों का पोर्टल पर पंजीयन एवं स्थानीय निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों के मेलें में प्रतिभाग करने हेतु उद्योग कार्यालय से समन्वय स्थापित कर प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया।