Saturday, 26 September 2026 | 10:56 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने विकास खंड सिरकोनी के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share:
जौनपुर :जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने विकास खंड सिरकोनी के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Read in your preferred language.
जौनपुर :जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने विकास खंड सिरकोनी के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विकास खंड सिरकोनी में निर्मित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए उपलब्ध पुस्तकों के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग कर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पुस्तकें भी पढ़वाईं।

  इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नाथूपुर में निर्माणाधीन वर्मी कंपोस्ट इकाई का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि वर्मी कंपोस्ट की ब्रांडिंग ग्राम पंचायत के नाम से की गई है, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

  जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में निर्मित प्लास्टिक प्रबंधन केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया। उन्होंने सरोवर के आसपास कराए गए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना की तथा परिसर की स्वच्छता एवं सुंदरता को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

  ग्राम पंचायत में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना भी की।

  इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी के द्वार निर्माणाधीन बारात घर का भी निरीक्षण किया गया ,निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया की शीघ्र अति शीघ्र गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराए ताकि शासन के मंशा अनुरूप आम जान को इस योजना को लाभ दिया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा पौधरोपड़ भी किया गया।

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित