Saturday, 26 September 2026 | 11:50 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :गाँधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो एक्ट एवं बाल अधिकारों प्रति विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

Share:
जौनपुर :गाँधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो एक्ट एवं बाल अधिकारों प्रति विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक
Read in your preferred language.

  प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सों एक्ट, 2012 के प्रावधानों, कानूनी नतीजों तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान दिनांक 25.09.2026 से 02.10.2026 तक चलाया जा रहा है। प्रथम चरण के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
 
       अभियान के तहत न्यायिक अधिकारी विद्यालयों में प्रातः कालीन सभा (मॉर्निंग असेंबली) के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सों एक्ट, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी व्यवस्थाओं तथा कानून का उल्लंघन करने पर होने वाले कानूनी परिणामों के बारे में एवं हेल्पलाइन नं0 के बारे में भी जागरूक करेंगे। विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण, बाल संरक्षण एवं किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
 
      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 सितम्बर को प्रातः 09ः00 बजे टी0डी0 इण्टर कालेज, राजा श्री कृष्णदत्त इण्टर कालेज, 28 सितम्बर को जनक कुमारी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, 29 सितम्बर को मो0 हसन इण्टर कालेज, बी0आर0पी0 इण्टर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
      अभियान के तहत समस्त पैनल अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवकगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में पॉक्सों एक्ट, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी व्यवस्थाओं तथा कानून का उल्लंघन करने पर होने वाले कानूनी परिणामों के बारे में एवं हेल्पलाइन नं0 के बारे में जानकारी प्रदान करायेगें।
 
       अभियान के दौरान न्यायिक अधिकारियों के साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता भी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। श्री प्रशान्त कुमार सिंह, प्रभारी सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 द्वितीय, जौनपुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और सुरक्षित बनाना तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।