गोला गोकर्णनाथ तहसील के ब्लॉक सभागार कुंभी में शुक्रवार को "आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोला विधायक माननीय अमन गिरी जी मौजूद रहे।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान गोला विधायक ने उपस्थित सम्मानित वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया एवं गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पोषण किट एवं अच्छे स्वास्थ्य और जच्चा-बच्चा के पोषण के लिए ताजे फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पात्र लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी। कार्यक्रम में नंदिनी कृषक समृद्धि योजना से जुड़े लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक जनसेवा और समर्पण के संदेश को पहुंचाना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और अच्छे से पोषित बच्चे ही एक मजबूत समाज बनाते हैं।
इस अवसर पर विधान सभा संयोजक अवधेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, आरएसएस संघ संचालक विजय वर्मा, शिव मंदिर अध्यक्ष जनार्दन गिरी, रामगुलाम पांडे, प्रधान विजेंद्र वर्मा, संदेश वर्मा, दीपक सिंह, अमर सिंह, राम शंकर शुक्ला, नवीन वर्मा, आशीष मिश्रा, बलवीर यादव, ओमप्रकाश वर्मा, सुशील वर्मा, इंद्रजीत सिंह लाडी, मनोज मिश्रा, संतोष वर्मा, गन्ना समिति अध्यक्ष आशीष सिंह, सर्वेश कश्यप, आरती भदोरिया, अनुराधा बंसल, सुमित्रा मिश्रा, अनीता शर्मा, रेखा मिश्रा सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यगण एवं अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।