उत्तर प्रदेश
जौनपुर :अभ्युदय राजकीय कोचिंग में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.
जनक कुमारी इंटर कॉलेज स्थित अभ्युदय राजकीय कोचिंग में सेवायोजन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आईपीएस गोल्डी गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनिता तथा सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान और शशिकांत सरोज के द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, नियमित एवं अनुशासित अध्ययन, समय-प्रबंधन तथा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान दिल्ली पुलिस में चयनित छात्रा अंशिका यादव तथा कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित अभ्यर्थी को माल्यार्पण कर एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने समाधानपरक उत्तर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना तथा उपयुक्त करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा।
जनपद के युवाओ से अपील किया गया कि शासन के द्वारा आपके जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से अवसर प्रदान किया है, जिसका अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाये।