Friday, 30 October 2026 | 7:31 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने संचारी रोग जागरूकता विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Share:
जौनपुर :विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने संचारी रोग जागरूकता विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर  किया शुभारंभ
जौनपुर :माननीय विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश श्री बृजेश सिंह प्रिंशू जी द्वारा टी0बी0 चिकित्सालय परिसर जौनपुर से संचारी दस्तक अभियान (01 से 31 अक्टूबर 2026 तक) संबंधित शपथ के उपरांत, संचारी रोग जागरूकता पर विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

           रैली के दौरान संचारी रोग जागरूकता हेतु पोस्टर पैम्फलेट का YouTube वितरण किया गया, संचारी रोग पर स्लोगन जैसे जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां, साफ पानी साफ हाथ, संचारी रोगों को देंगे मात, हम सबने यह ठाना है, संचारी रोग भगाना है।

          माननीय विधान परिषद सदस्य जी के द्वारा समस्त विभागों के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संचारी दस्तक अभियान पूरी गुणवत्ता के साथ संचालित किया जाए, प्रत्येक गतिविधियों को समयबद्ध रूप से कार्ययोजना के अनुसार संपादित करें एवं उनकी सघन मॉनिटरिंग भी कराएं। संचारी रैली टीबी चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी तिराहा होते हुए पुनः टीबी चिकित्सालय परिसर में आकर समाप्त हुई।

          रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंगाराम गौतम, नोडल अधिकारी वीबीडी डॉक्टर आलोक कुमार सिंह, डीटीओ डॉक्टर विशाल यादव ,जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद धर्मराज राय एवं एस आई जितेंद्र सिंह, एसोशिएट जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विवेक सिंह, कृषि विभाग से बीपी सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुजीत प्रभाकर, अशोक कुमार एवं समस्त मलेरिया फाइलेरिया स्टाफ, टीबी हॉस्पिटल से सुशील कुमार अग्रहरि, सलिल यादव डीपीसी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

            संचारी दस्तक दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा जिसमें पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन ,कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा साफ सफाई, झाड़ी कटाई, जल निकासी, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, फॉगिंग, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, स्वास्थ्य शिक्षा, प्रचार प्रसार, शूकर पालको, कृषको, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव, जांच उपचार आदि के प्रति जागरूक किया जाएगा।