जौनपुर :
जनपद जौनपुर में 05 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 समय प्रातः 9.00 बजे से सायंकाल 6.00 बजे तक के लिये जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशों के अनुपालन में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी जौनपुर में फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन० ने की।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही हैं। फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका, निर्धारित प्रपत्रों में सूचनाओं के संकलन, परिवार एवं आवास संबंधी विवरणों के सत्यापन तथा जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक, आर्थिक एवं विकासात्मक नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए जनगणना कार्य के प्रत्येक स्तर पर शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या गणना में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों की बारीकियों, उनके उद्देश्य, सही तरीके से जानकारी दर्ज करने और मोबाइल ऐप के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रतिभागियों को उदाहरणों के माध्यम से प्रक्रिया समझाने के साथ ऐप पर स्वयं अभ्यास भी कराना प्रस्तावित है, ताकि वे फील्ड में आने वाली परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जनपद के मास्टर ट्रेनर्स अजय कुमार मौर्या, उमेश मिश्रा, कमलेश कुमार यादव और आशुतोष शर्मा ने फील्ड ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना का कार्य सटीक जानकारी के संकलन और निर्धारित प्रक्रिया के पालन पर आधारित होता है। इसलिए फील्ड ट्रेनर्स के लिए प्रश्नों की स्पष्ट समझ, सही अभिलेखन और तकनीकी उपकरणों का उचित उपयोग जानना जरूरी है।
जनसंख्या गणना के सभी 40 प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा- प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या गणना के समय पूछे जाने वाले सभी 40 प्रश्नों पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे है। प्रत्येक प्रश्न का उद्देश्य, उसे पूछने का सही तरीका और प्राप्त उत्तरों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने की जानकारी उदाहरणों के साथ दी गई फील्ड ट्रेनर्स को यह भी समझाया गया कि प्रश्न पूछते समय स्पष्टता और सावधानी बनाए रखना आवश्यक है। किसी उत्तर को समझने या दर्ज करने में भ्रम की स्थिति बनने पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी शंकाएं भी रखीं मास्टर ट्रेनर्स ने उनका समाधान करते हुए वास्तविक फील्ड कार्य में सामने आ सकने वाली संभावित परिस्थितियों पर चर्चा की। इससे प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया को व्यावहारिक नजरिए से समझने का अवसर मिला।
प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और आगे संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को भी इसे सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या शंका उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं जनगणना से सम्बंधित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :जनगणना-2027 जौनपुर में फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच व द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
Read in your preferred language.