महराजगंज, जौनपुर।
स्थानीय क्षेत्र के केवटली स्थित सर जेपी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संकल्प सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र, एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर कृपाशंकर सिंह की पहल पर 176 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से झूम उठे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 176 बालिकाओं को साइकिल का वितरण ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की भावना के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की कोई भी बालिका पैदल स्कूल जाने के लिए मजबूर न हो और आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज और देश के विकास की आधारशिला है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनके समय की भी बचत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी प्रतिष्ठा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश रक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान केवल उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। उन्होंने कहा कि कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर से निकलकर मुंबई में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई तथा महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्यमंत्री के पद तक पहुंचे। सीमा द्विवेदी ने भाजपा सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।
बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, श्याम राज सिंह,विद्यालय प्रबंधक राजेश जे. सिंह, डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह, सूरज सिंह, देवेंद्र सिंह शिक्षक सुरेंद्र यादव महेश सरोज आजाद नेहा निगम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।