Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद की सभी खबरें

384 खबरें
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर व्यापक स्तर पर चलाया गया 'मिशन शक्ति' अभियान
उत्तर प्रदेश 23 Oct 2026, 06:37 AM

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर व्यापक स्तर पर चलाया गया 'मिशन शक्ति' अभियान

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद फतेहगढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों—अमृतपुर, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़, कमालगंज, मऊदरवाजा, मोहम्मदाबाद और राजेपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

फर्रुखाबाद में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक, युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए प्रेरित किया
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 10:32 PM

फर्रुखाबाद में स्वदेशी जागरण मंच की बैठक, युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए प्रेरित किया

फर्रुखाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी जनजागरण और युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।

फर्रुखाबाद में युवक को बंधक बनाकर दो लाख रुपये छीनने का आरोप, मारपीट कर जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 10:31 PM

फर्रुखाबाद में युवक को बंधक बनाकर दो लाख रुपये छीनने का आरोप, मारपीट कर जान से मारने की धमकी

फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खड़याई निवासी पंकज शुक्ला ने तिकोना चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर बंधक बनाकर दो लाख रुपये छीनने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

फर्रुखाबाद:विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: फर्रुखाबाद में 30 पोलिंग पार्टियां रवाना, सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचीं
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 10:28 PM

फर्रुखाबाद:विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: फर्रुखाबाद में 30 पोलिंग पार्टियां रवाना, सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचीं

फर्रुखाबाद में विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए 30 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ से रवाना किया गया। जिले के 11 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 30 बूथों के लिए 9 वाहनों से पोलिंग पार्टियां भेजी गईं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने सभी पार्टियों के सकुशल निर्धारित स्थलों पर पहुंचने की पुष्टि की। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए 25 रिजर्व मतदान कार्मिक और 3 वाहन भी तैयार रखे गए हैं।

फर्रुखाबाद में मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगवाने के बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत, संचालक फरार
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 10:27 PM

फर्रुखाबाद में मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगवाने के बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत, संचालक फरार

फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के भरखा गांव में मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगवाने के बाद 50 वर्षीय श्रीपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर फरार बताया जा रहा है।

फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकार मित्रों की भूमिका पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 10:25 PM

फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकार मित्रों की भूमिका पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में अधिकार मित्रों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक जागरूकता और जरूरतमंदों को न्याय व्यवस्था से जोड़ने के महत्व पर चर्चा हुई। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

फर्रुखाबाद: एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, निर्वाचन सामग्री वितरण का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 02:56 PM

फर्रुखाबाद: एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, निर्वाचन सामग्री वितरण का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में निर्वाचन सामग्री वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

फर्रुखाबाद: खेत के बीच समर की लाइन निकालने को लेकर विवाद, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 01:10 PM

फर्रुखाबाद: खेत के बीच समर की लाइन निकालने को लेकर विवाद, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में खेत के बीच से समर की लाइन निकालने को लेकर विवाद सामने आया है। नेपाल पुत्र रामचंद्र ने वैभव उर्फ पिंटू समेत तीन लोगों पर विरोध करने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

फर्रुखाबाद:राजेपुर के कढ़हार में वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 112 बुजुर्गों का निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार
उत्तर प्रदेश 22 Oct 2026, 07:30 AM

फर्रुखाबाद:राजेपुर के कढ़हार में वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 112 बुजुर्गों का निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार

फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक स्थित कढ़हार में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने 112 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध कराया।

फर्रुखाबाद-  "पुलिस स्मृति दिवस-2026": पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 10:35 PM

फर्रुखाबाद- "पुलिस स्मृति दिवस-2026": पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ तथा अन्य अधिकारियों द्वारा नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

फर्रुखाबाद - PET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में केंद्र प्रबंधकों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 10:34 PM

फर्रुखाबाद - PET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में केंद्र प्रबंधकों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित

आगामी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल/कॉलेज प्रबंधकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई।

एमएलसी निर्वाचन को लेकर पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 10:31 PM

एमएलसी निर्वाचन को लेकर पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग, अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश

विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जेजेआर पैलेस में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

फर्रुखाबाद:विधान परिषद आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन को लेकर ब्रीफिंग बैठक, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान के निर्देश
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 09:33 PM

फर्रुखाबाद:विधान परिषद आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन को लेकर ब्रीफिंग बैठक, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान के निर्देश

फर्रुखाबाद में विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में अनिवार्य ब्रीफिंग बैठक आयोजित हुई। जनपद में 11 मतदान केंद्र और 30 बूथ बनाए गए हैं, जहां 120 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है।

फर्रुखाबाद के एल्विस हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 09:28 PM

फर्रुखाबाद के एल्विस हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद के कायमगंज रोड स्थित एल्विस हॉस्पिटल में प्रसव के बाद शशिप्रभा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और समय पर गंभीर हालत की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

फर्रुखाबाद : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिता की हत्या में वांछित अभियुक्त कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 07:16 PM

फर्रुखाबाद : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिता की हत्या में वांछित अभियुक्त कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 217/26 धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मो. अली उर्फ अल्लारख्खा को आलाकत्ल कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है

फर्रुखाबाद में विधान परिषद आगरा-खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 02:42 PM

फर्रुखाबाद में विधान परिषद आगरा-खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्मिकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फर्रुखाबाद:पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए कैप्टन गिरिजा शंकर सम्मानित
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 01:01 PM

फर्रुखाबाद:पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए कैप्टन गिरिजा शंकर सम्मानित

फतेहगढ़ के 12 यूपी बटालियन एनसीसी के 58 कैडेटों ने अलीगढ़ में आयोजित 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में प्रशिक्षण लिया। उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए एनसीसी अधिकारी कैप्टन गिरिजा शंकर को कैंप कमांडेंट कर्नल डी. धाढ़वाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकली रामलीला यात्रा, रावण दहन ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश रावण क्यों जलाया जाता है
उत्तर प्रदेश 21 Oct 2026, 07:46 AM

फर्रुखाबाद में धूमधाम से निकली रामलीला यात्रा, रावण दहन ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश रावण क्यों जलाया जाता है

फर्रुखाबाद में विजयादशमी के अवसर पर धूमधाम से रामलीला यात्रा निकाली गई। सरस्वती भवन से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड पहुंची, जहां रावण दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। कार्यक्रम ने अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

फर्रुखाबाद में भव्य रावण दहन, डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह रहीं मौजूद
उत्तर प्रदेश 20 Oct 2026, 10:24 PM

फर्रुखाबाद में भव्य रावण दहन, डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह रहीं मौजूद

फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम डॉ. अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पांचालघाट पुल जर्जर, मरम्मत के बावजूद नहीं थमी बदहाली; हादसे का खतरा
उत्तर प्रदेश 20 Oct 2026, 10:01 PM

पांचालघाट पुल जर्जर, मरम्मत के बावजूद नहीं थमी बदहाली; हादसे का खतरा

फर्रुखाबाद के पांचालघाट पुल की जर्जर हालत ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार मरम्मत के बावजूद पुल का कंक्रीट उखड़ने और सरिए बाहर निकलने से हादसे का खतरा बना हुआ है।

फर्रुखाबाद: पुष्पा और रामरतन का बौद्ध रीति से विवाह संस्कार संपन्न, बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने दिया प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश 20 Oct 2026, 09:20 PM

फर्रुखाबाद: पुष्पा और रामरतन का बौद्ध रीति से विवाह संस्कार संपन्न, बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने दिया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद के कक्योली निवासी पुष्पा शाक्य एवं मैनपुरी के अमिलिया निवासी रामरतन शाक्य का 20 अक्टूबर 2026 को बौद्ध रीति-रिवाज एवं दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया। संस्कार के बाद बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने नवदंपती को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।