फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की कार्रवाई: गाड़ीहा-बड़झला की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण, अभिलेख और CCTV जांचे
फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता ने गाड़ीहा-बड़झला स्थित देशी शराब एवं कॉम्पोजिट दुकान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और CCTV कैमरों की जांच की।