Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए आयुष्मान योजना बनी उपचार का सहारा

फर्रुखाबाद गुर्दे की गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद:गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए आयुष्मान योजना बनी उपचार का सहारा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) गुर्दे से संबंधित गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीजों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना उपचार का महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जाता है। किडनी जैसी गंभीर बीमारी में लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता होने के कारण यह सुविधा जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र परिवारों को आयुष्मान योजना की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और ई-केवाईसी की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसका उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी पात्र मरीज का उपचार प्रभावित न हो।

सीएमओ ने कहा कि गुर्दे की बीमारी के लक्षणों को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चेहरे या पैरों में सूजन, पेशाब में असामान्य बदलाव, अत्यधिक कमजोरी, रक्तचाप बढ़ना अथवा बार-बार स्वास्थ्य खराब होने जैसी स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए समय से रेफर किया जाए। साथ ही पात्र मरीजों को उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि गंभीर बीमारी के साथ आर्थिक परेशानी मरीज के उपचार में बाधा न बने और पात्र लाभार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।