Wednesday, 21 October 2026 | 4:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मेधावी युवा उदित कुमार शाक्य को TSS ने किया सम्मानित, फेडरल बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर हुआ चयन

फर्रुखाबाद के उदित कुमार शाक्य का फेडरल बैंक, अलुवा, केरल में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन होने पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने सम्मानित किया। उदित ने B.Tech Electrical Engineering और MBA Business Analytics & Finance की शिक्षा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पूरी की है।
Share:
फर्रुखाबाद: मेधावी युवा उदित कुमार शाक्य को TSS ने किया सम्मानित, फेडरल बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर हुआ चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति (TSS) की ओर से मोहल्ला रंग साजान, एलआईसी रोड, फतेहगढ़ निवासी मेधावी युवा उदित कुमार शाक्य को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों और फेडरल बैंक, अलुवा, केरल में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया। उनकी सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों और TSS पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उदित कुमार शाक्य राजेश शाक्य (ए क्लास इलेक्ट्रिकल ठेकेदार) एवं श्रीमती शालिनी शाक्य के पुत्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल, फतेहगढ़ से प्राप्त की और हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद रोजी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ से इंटरमीडिएट में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

उच्च शिक्षा के लिए उदित कुमार शाक्य ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से B.Tech (Electrical Engineering) की डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से MBA (Business Analytics & Finance) की शिक्षा भी पूरी की। तकनीकी शिक्षा और प्रबंधन की पढ़ाई के बाद उनका चयन फेडरल बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर हुआ है।

TSS पदाधिकारियों ने कहा कि उदित कुमार शाक्य की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

सम्मान समारोह में TSS संस्था अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, सचिव संतोष कुमार शाक्य, डॉ. योगेश शाक्य (जय माता दी हॉस्पिटल), जिला सचिव घनश्याम शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उदित कुमार शाक्य की सफलता पर उनकी बहन निधि शाक्य, चाचा कमल कुमार शाक्य और चाची सीमा शाक्य सहित परिजनों ने भी खुशी व्यक्त की। परिवारजनों ने कहा कि यह उपलब्धि उदित की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि उदित भविष्य में भी अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

497299