फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को पुष्पा पुत्री श्री सुखवासी शाक्य, निवासी ग्राम कक्योली, पोस्ट नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद एवं रामरतन पुत्र श्री महेशचंद्र शाक्य, निवासी ग्राम अमिलिया, पोस्ट इलावांस, जनपद मैनपुरी का बौद्ध रीति के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया।
विवाह संस्कार के उपरांत बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपती को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नवविवाहित दंपती को सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
बौद्ध विवाह संस्कार में सादगी, समानता, सामाजिक सद्भाव और नैतिक जीवन मूल्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज में सरल एवं सामाजिक रूप से जागरूक विवाह परंपरा को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जा रहा है।