Thursday, 22 October 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए कैप्टन गिरिजा शंकर सम्मानित

फतेहगढ़ के 12 यूपी बटालियन एनसीसी के 58 कैडेटों ने अलीगढ़ में आयोजित 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में प्रशिक्षण लिया। उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए एनसीसी अधिकारी कैप्टन गिरिजा शंकर को कैंप कमांडेंट कर्नल डी. धाढ़वाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
Share:
फर्रुखाबाद:पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए कैप्टन गिरिजा शंकर सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) अलीगढ़ ग्रुप मुख्यालय में आयोजित 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य एवं 12 यूपी बटालियन एनसीसी के एनसीसी अधिकारी कैप्टन गिरिजा शंकर को कैडेटों को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल डी. धाढ़वाल ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कैंप में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कैप्टन गिरिजा शंकर, प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार गिरिराज किशोर, सीएचएम जितेंद्र के साथ 58 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेटों ने अलीगढ़ के तालानगरी स्थित मैदान में प्रतिभाग किया।

कैंप के दौरान कैडेटों को पैरासेलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल डी. धाढ़वाल के निर्देशन में प्रशिक्षकों ने कैडेटों को पैरासेलिंग की तकनीक के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

इस साहसिक प्रशिक्षण का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करना था। कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया और विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने अनुभव एवं कौशल को बेहतर बनाया।

कैप्टन गिरिजा शंकर को सम्मानित किए जाने पर बटालियन के कमान अधिकारी एवं एनसीसी अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। कैडेटों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और कैडेटों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।