Friday, 20 November 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

जनपद के कम्बाईन हार्वेस्टर मालिको पर बरती गयी सख्ती, दी गयी चेतावनी

Share:
जनपद के कम्बाईन हार्वेस्टर मालिको पर बरती गयी सख्ती, दी गयी चेतावनी
आजमगढ़ :: जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजीव कुमार शुक्ल के द्वारा कृषि विभाग के समस्त अधिकारियांे तथा जनपद के कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों के साथ पराली जलने की घटनाओं को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कम्बाईन हार्वेस्टर बिना एस0एम0एस अथवा अन्य फसल अवशेष प्रबन्धन के कृषि यंत्रों के उपयोग किया जाता है तो कम्बाईनों को सीज कराने की कार्यवाही की जायेगी तथा मौके पर सभी को इस बात का नोटिस भी दिया गया कि उनके द्वारा उप कृषि निदेशक आजमगढ़, कार्यालय में उपस्थित होकर इस आशय का लिखित शपथ-पत्र प्रस्तुत करते हुए कृषि विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें कि आपने अपनी कम्बाईन हार्वेस्टर में उपरोक्तानुसार अपेक्षित एटेचमेन्ट लगवा लिया गया है, यदि आप द्वारा निर्धारित अवधि में सक्षम अधिकारी (उप कृषि निदेशक-आजमगढ) के समक्ष शपथ-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो यह अवधारित किया जायेगा कि आप कम्बाईन हार्वेस्टर का वर्तमान में उपयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि आपको खरीफ फसलों की कटाई का कार्य करते हुए पाया जाता है तो आपकी कम्बाईन हार्वेस्टर को सीज करते हुए आपके विरूद्ध प्राथमिकी अंकित कराते हुए दण्डात्मक कार्यवाही किया जायेगा। 
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा जनपद के कृषक बन्धुओं से अपील किया गया की फसल अवशेष न जलाये अन्यथा पराली जलने की घटना की पुष्टि होने पर दोषियों के विरुद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही की जायेगी, उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद/तहसील/विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर गठित समितियो को सक्रिय करते हुए निरन्तर क्षेत्र में चक्रमण कर जनपद के किसानों को पराली एवं कूड़ा अपशिष्ट जलाये जाने से होने वाली हानियों यथा मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के प्रति जागरुक किये जाने के निर्देश दिये गये।