Friday, 20 November 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : अभाविप ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोला नगर इकाई द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती 'स्त्री शक्ति दिवस' के रूप में मनाई।
Share:
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने मनाया स्त्री शक्ति दिवस
कार्यक्रम की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोला नगर इकाई द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती 'स्त्री शक्ति दिवस' के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता, देशभक्ति और बलिदान को स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण और संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अभाविप गोला के तहसील संयोजक हर्ष भारद्वाज, नगर मंत्री कृष्णा शुक्ला, नगर सह मंत्री आदर्श वर्मा, अंश अवस्थी, प्रिंस वर्मा, शुजल शाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।