Friday, 20 November 2026 | 2:29 AM
भारत

गया: हथियार रखने के आरोप में सुमन गिरफ्तार

Share:
गया: हथियार रखने के आरोप में सुमन गिरफ्तार
गया, 19 नवंबर ।
कोंच थानांतर्गत  ग्राम मनोहरपुर में दो व्यक्ति आपस में गाली गलौज एवं मारपीट करने तथा जिंदा कारतूस रखने के जुर्म में परैया निवासी सुमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार  थानाध्यक्ष कोंच को आपस में  मारपीट करने की सूचना मिलते ही पुलिस मनोहरपुर पहुंची तो पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

तत्पश्चात पकड़ाए व्यक्ति का नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम सुमन कुमार, पे0 संजय पासवान, सा0 परैया टोली चमरी, थाना परैया जिला गया बताया।

तत्पश्चात पकड़ाए व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 01 जिंदा कारतूस, 01 तलवार, एवं चाकू बरामद किया गया।

उक्त व्यक्ति से अवैध जिंदा कारतूस के संबंध में पूछताछ किया गया तो पूछताछ के क्रम में कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया।

इस संबंध में कोंच थाना कांड सं0-435/26, दिनांक-18.11.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही ।