Friday, 20 November 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: भारतीय राजनीति को लोकतांत्रिक बनाने के लिए सम्यक पार्टी की रैली सम्पन्न

Share:
लखनऊ: भारतीय राजनीति को लोकतांत्रिक बनाने के लिए सम्यक पार्टी की रैली सम्पन्न
*लखनऊ, 19 नवम्बर।* सम्यक पार्टी की प्रदेश स्तरीय लोकतंत्र बचाओ रैली गुरुवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह, कैसरबाग में सम्पन्न हुई। रैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया।

रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैत्रेयी शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ए. के. सिंह, राजेंद्र गुप्ता 'राजन', गोपीनाथ कोल, मनवीर सिंह गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाशंकर पटेल और प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र जरूरी है। सम्यक पार्टी के संविधान में प्रत्येक संगठनात्मक इकाई का कार्यकाल तीन वर्ष और किसी पद पर अधिकतम दो कार्यकाल निर्धारित हैं। परिवारवाद रोकने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी भारतीय संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के प्रति प्रतिबद्ध है तथा सामाजिक-आर्थिक न्याय, समान अवसर और राजनीतिक शक्ति के विकेंद्रीकरण की पक्षधर है। पार्टी के अब तक चार राष्ट्रीय अध्यक्ष हो चुके हैं। वक्ताओं ने इसे नेतृत्व परिवर्तन और सामाजिक विविधता का उदाहरण बताया।

रैली में लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक समता और परिवारवाद से मुक्त राजनीतिक संस्कृति स्थापित करने का संकल्प दोहराया गया।