फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने बहुचर्चित दीपक हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे मुख्य सह-अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 12.11.2026 को ग्राम सरवर आलमपुर में शौचालय/खंडहर के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना पीआरवी 9245 के माध्यम से प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त दीपक पुत्र स्व. नन्दराम (निवासी: ग्राम नगला चाहर, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़) के रूप में की थी। मृतक के भाई वादी श्री जबर सिंह की तहरीर के आधार पर थाना जहानगंज पर मु०अ०सं० 216/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS बनाम सुभाष चंद्र कुशवाहा व अन्य अज्ञात पंजीकृत किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी सुभाष चंद्र कुशवाहा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए सह-अभियुक्त कमलेश उर्फ भूरे पुत्र स्व. जितेन्द्र उर्फ पप्पू (निवासी: ग्राम सरवर आलमपुर, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ का खुलासा:
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त कमलेश उर्फ भूरे ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दिनांक 11.11.2026 की रात्रि को उसके ताऊ सुभाष ने उसे घर बुलाकर मृतक दीपक के उनकी पुत्री के साथ घर में मौजूद होने की बात बताई थी। घर पहुंचने पर जब ताऊ सुभाष ने रस्सी से दीपक का गला कसा, तो कमलेश ने भी उनका पूरा सहयोग किया और दोनों ने मिलकर गला घोंटकर दीपक की हत्या कर दी। इस दौरान जब ताऊ की पुत्री ने दीपक को बचाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हत्या के पश्चात दोनों ने शव को गांव के बाहर एक कच्चे मकान के खंडहर में छिपा दिया था। अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
बरामदगी का विवरण:
- मृतक दीपक का आधार कार्ड व श्रम कार्ड की मूल प्रति।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु०अ०सं० 216/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल
- उ०नि० श्री बृजेश यादव
- हे०का० जितेन्द्र कुमार
- हे०का० मुकेश बाबू