Friday, 20 November 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

जनगणना 2027: खिलाड़ियों को स्वगणना के लिए किया जागरूक, आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने की अपील

स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में जिला खेल कार्यालय की पहल, 30 नवंबर तक स्वगणना कराने की दी जानकारी
Share:

कासगंज।भारत की जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से खिलाड़ियों को स्वगणना के प्रति जागरूक किया गया। बुधवार, 18 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों और शौकिया खिलाड़ियों को स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को बताया गया कि राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनगणना का विशेष महत्व है। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

खिलाड़ियों को बताया गया कि वे निर्धारित अवधि में अपनी स्वगणना अवश्य करें और परिवार से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों, परिचितों और अन्य नागरिकों को भी स्वगणना के लिए जागरूक एवं प्रेरित करें।

जिला खेल कार्यालय की इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों के माध्यम से जनगणना के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करना और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।