‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ स्मृति ईरानी ने टीवी पर कमबैक किया है. इस शो ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर धाक जमा दी है और इसी के साथ स्मृति ईरानी भी तुलसी विरानी के किरदार में दर्शकों की चहेती बन गई हैं. वहीं उनकी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की भी चर्चा हो रही है. बता दें कि कमाई के मामले में उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शो के हर एपिसोड से 14 लाख रुपये फीस वसूल रही हैं जिससे वह इंडियन टेलीविज़न की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं. वहीं इस शो के 150 एपिसोड टेलीकास्ट होने हैं ऐसे में स्मृति ईरान क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से 21 करोड़ की भारी रकम कमाएंगी
स्मृति ईरानी ने मोटी फीस के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दे कि दीपिका को शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान के लिए 15 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले थे. वहीं स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से 21 करोड़ कमाएंगी.
