फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 53 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 35 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 10, विकास विभाग की 2, विद्युत विभाग की 4 तथा अन्य विभागों से जुड़ी 8 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
