महिला दिवस पर राजस्थान सीएम भजनलाल ने खोला विकास का पिटारा, हनुमानगढ़ को 1008 करोड़ की सौगात

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। हनुमानगढ़ जंक्शन की धानमंडी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने 1008 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम भूमि विकास बैंक के पास प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा कारणों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अंतिम समय में इसे जाट भवन के सामने मंडी के बी ब्लॉक (प्लेटफॉर्म नंबर दो) पर शिफ्ट किया गया। मंच पर जाने से पहले सीएम ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment