दिनांक 04.10.2025 को तहसील करछना, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 50 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 15 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। कुछ प्रकरणों में यह भी प्रकाश में आया कि जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क ही नहीं किया गया है।
शिकायत के क्रम में सतीश यादव, लेखपाल, करछना द्वारा स्थलीय जॉच न कर निस्तारण आख्या तैयार की गयी है तथा शिकायत के क्रम में संदीप कुमार, राजस्व लेखपाल करछना, नितेश सिंह, उपनिरीक्षक थाना औद्योगिक क्षेत्र, ज्ञानचन्द्र, लेखपाल, करछना, मृत्युंजय कुमार, उपनिरीक्षक थाना कौधिंयारा, अमित पाण्डेय, लेखपाल तहसील करछना, अखिलेश त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जोन-5 नैनी निगम, प्रयागराज, मनोरमा केसरवारी, लेखपाल, करछना, दीपचन्द्र केसरवानी, लेखपाल, करछना, शिव प्रसाद मौर्या, उप निरीक्षक, थाना कौधिंयारा मनीष सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी धरवारा, करछना, प्रफुल्ल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, राहुल कुमार, उपनिरीक्षक थाना करछना एवं हर्ष कुमार, उपनिरीक्षक थाना नैनी, प्रयागराज द्वारा सतही व सरसरी तौर पर निस्तारण आख्या प्रस्तुत किया गया है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क नहीं किया गया है, उन्हें निलम्बित किये जाने तथा जिन अधिकारी कर्मचारियों ने सरसरी तौर सतही आख्या प्रस्तुत की है उन्हें आरोप पत्र निर्गत किया जाय।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
