प्रयागराज दिनांक-18.11.2025थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-312/25 धारा 191(2)/115(2)/352/351(2)/117(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम जगदीशपुर मेंदी थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.11.2025 को थाना सोरांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुटहना के पास से गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 109(1) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक-30.09.2025 को अभियुक्त अजय कुमार उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व में हुए जमीनी विवाद को लेकर मुकदमा वादी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मार पीट की की गई थी, जिससे मुकदमा वादी के सिर पर गंभीर चोटे आई थी, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-312/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अजय कुमार पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम जगदीशपुर मेंदी थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 33 वर्ष।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-312/2025 धारा-191(2)/115(2)/352/351(2)/117(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोतरी धारा-109(1) भा0न्या0सं0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 हरीश्चन्द्र शर्मा, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 सत्यदेव सिंह, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. हे0का0 बनवीर, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. हे0का0 मुजीबुर्रहमान, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858