प्रयागराज,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज, ने अवगत कराया है कि वर्तमान में गंगा, यमुना एवं टोन्स नदी से आ रहे प्रवाह की प्रवृत्ति के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल सम्भावना के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है एवं पर्याप्त सर्तकता, बाढ से बचाव के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी संबंधित अधिकारियों को बढते जलस्तर एवं सम्भावित बाढ के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराते हुए युद्ध स्तर की तैयारी रखे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
