Friday, 20 November 2026 | 2:29 AM
उत्तर प्रदेश

तंत्र मंत्र व भूत प्रेत का खौफ पैदा कर ठगी करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Share:
तंत्र मंत्र व भूत प्रेत का खौफ पैदा कर ठगी करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
शाहगंज -जौनपुर , कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के बड़ागांव निवासी सफ़र हुसैन 37 वर्ष पुत्र अंसार हुसैन जो अपने आप को सोखा‌ व तांत्रिक बताता है और बड़ा गांव स्थित रौजा  पर रहकर झाड़-फूंक का काम करता है। एक दिन एक पीड़ित महिला का मुलाक़ात उस तांत्रिक व ओझा से हो गया । पीड़ित महिला का एक बेटा जो काफी दिनों से बीमारी से पीड़ित हैं घटना दिनांक 16 -11-26 की है पीड़ित महिला ने उपरोक्त अभियुक्त के खिलाफ आरोप लगाया कि उसने मेरे लड़के के ऊपर व घर में भूतप्रेत किस साया  होने के कारण बीमारी का कारण बताते हुए ₹100000 नगद व जेवरात हड़प लिया। महिला मुख्य रूप से थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की रहने वाली है उसने थाना कोतवाली शाहगंज में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई ‌। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए मुखबीर सूचना की सूचना पर स्थित रौजा बड़ागांव से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से ₹20000 भी बरामद किया । उपरोक्त मामले में‌ वांछित पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (४) ,३०४(५),३५२,व ३५१(३), के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेज दिया।