पीलीभीत। शहर से सटे ग्राम रूपपुर कमालू थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में बुधवार की शाम समय लगभग 9 बजे मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर वापस लौट रहा था मोहित गंगवार (22 वर्ष) पुत्र कंधई लाल तभी असम चौराहे की तरफ से तेज गति से बाइक पर सवार दो युवकों ने मोहित और उसके साथ चल रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। मोहित तुरंत ही सड़क पर गिर गया सिर से काफी खून बहने लगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने देखकर पहचान कर मोहित के घर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार जन आनन फानन में मोहित के पास पहुंचे। 108 एम्बुलेंस से मोहित को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कंधई लाल के 3 पुत्रों में मोहित एक था कृषि कर रोजी रोटी चल रही थी। मोहित के जाने से परिवार जनो पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है जवान लड़का चल बसा। गुरुवार को परिवार जनों ने मोहित के शव का दाह संस्कार कर दिया। कंधई लाल के परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम वासियों ने परिवार जनों का ढांढस बांधा।
पीलीभीत: पैदल चल रहे युवक को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
