भाजपा में शामिल होना चाहते हैं पप्पू यादव? सांसद निशिकांत दुबे ने चौंकाया

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. निशिकांत दुबे ने पप्पू यादव के एक पोस्ट पर रविवार (22 फरवरी, 2026) को प्रतिक्रिया दी और इस संबंध में खुलासा किया.
‘अंगूर खट्टे हैं, कुछ तो…’: निशिकांत दुबे

अपने एक्स पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लिखा है, “अभी संसद सत्र के दौरान मुझसे यही सज्जन लोकसभा के अंदर मुझसे मिलने आए थे, एक ही इनकी विनती थी कि मुझे भाजपा में शामिल करवा दीजिए. अंगूर खट्टे हैं, कुछ तो दिन ईमान होना चाहिए? आपके चुनाव क्षेत्र में हमारे परिवार की कितनी जमींदारी है, यह भी लोगों को बताइए, कांग्रेस पार्टी से मेरा भाई पूर्णिया से विधायक रहे, यह भी बताइए. राजनीति की मर्यादा रखिए.”

Leave a Comment