Friday, 20 November 2026 | 2:25 AM
भारत

द एक्टिविस्ट कॉन्क्लेव का आयोजन करके पटना में वेद प्रकाश ने रचा इतिहास, बहुजन मीडिया ने उड़ाया गरदा

Share:
द एक्टिविस्ट कॉन्क्लेव का आयोजन करके पटना में वेद प्रकाश ने रचा इतिहास, बहुजन मीडिया ने उड़ाया गरदा
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 

पटना में बहुजन मीडिया द्वारा द एक्टिविस्ट कॉन्क्लेव का आयोजन करके जाने माने यू ट्यूबर पत्रकार वेद प्रकाश ने एक इतिहास रच दिया। इस आयोजन में बिहार के जाने माने राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया। वेद प्रकाश ने अपने दम पर यह कार्यक्रम करके बिहार की पत्रकारिता को नया आयाम दिया। संभवतः ऐसा कार्यक्रम बिहार में पहली बार हुआ।
  “होटल मौर्या”  पटना का जाने माने बड़े होटलों में नाम होता है ।वहां कल पत्रकार वेद  और उनकी टीम ने बिहार की राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित किया और उनका इंटरभ्यू ऑनलाइन किया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार शंभू प्रसाद सिंह, ओम सुधा, जय प्रकाश,रवि मेहता, गौतम प्रिय आदि शामिल रहे।
विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी, सांसद शाम्भवी चौधरी, विधान पार्षद बृजवासी, विधायक आई पी गुप्ता, भाजपा के उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान, ओवैसी की पार्टी के अख्तरुल हक,पूर्व विधायक सतीश दास, पूर्व मंत्री श्याम रजक , राजद की प्रवक्ता प्रियंका भारती ,शिक्षा विद खान सर समेत  दर्जनों पिछड़े और दलित वर्ग के राजनीतिक हस्तियों को इस कॉन्क्लेव में आमंत्रित कर उनसे तीखे सवाल पूछा गया। 
जो सवाल मुख्य धारा की मीडिया जिसे गोदी मीडिया के नाम से पुकारा जाता है वह नहीं पूछ पाते वैसे सवाल वेद प्रकाश, शंभू प्रसाद सिंह समेत  अन्य पत्रकारों ने पूछा और दिखा दिया कि बहुजन मीडिया किसी से कम नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सारा कार्यक्रम वेद प्रकाश ने अपने दम पर किया । किसी पूंजीपति का सहारा नहीं लिया।
इस कॉन्क्लेव का सैकड़ों लोग चश्मदीद गवाह बने। इसमें प्रदेश भर के अर्जक समाज के कार्यकर्ता शामिल होकर बहुजन मीडिया के कार्यकलापों को देखा और सुना।
सबों ने तारीफ भी की।
लगभग सभी पार्टियों से जुड़े विधायक, मंत्री जो पिछड़े दलित समाज के हैं वे शामिल हुए और सभी ने इस कार्यक्रम को सराहा।
यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में अनुकरणीय और प्रेरणास्रोत बनेगा।