Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

उमरिया : माँ चंद्रिका माता मंदिर में भव्य भाव कार्यक्रम का आयोजन

चंदिया। नगर के प्रसिद्ध माँ चंद्रिका माता मंदिर में आज भव्य भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से अनुष्का अधिष्ठ एवं दी
Share:
उमरिया : माँ चंद्रिका माता मंदिर में भव्य भाव कार्यक्रम का आयोजन
Read in your preferred language.

चंदिया। नगर के प्रसिद्ध माँ चंद्रिका माता मंदिर में आज भव्य भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से अनुष्का अधिष्ठ एवं दीपक लखरा ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
मंदिर परिसर में पूरे समय जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

सवांददाता : गुड्डू कुशवाहा